मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म, जानिए क्या होगा खास?

मुंबई। ओटीटी की सबसे धमाकेदार क्राइम सीरीज ‘मिर्जापुर’ का जादू अब बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है। टीजर से इंटरनेट पर तहलका मचाने के बाद मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसका ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जो फिल्म की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी झलक पेश करेगा।

क्या होगी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक एक्शन क्राइम थ्रिलर है, जिसे गुरुमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने इसकी कहानी लिखी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, राजेश तैलंग और जितेंद्र जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

गुरुमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी यह बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि ‘मिर्जापुर’ सीरीज साल 2018 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी और अब तक इसके तीन धमाकेदार सीजन आ चुके हैं। अब इसी दुनिया को बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button