Mission Raniganj Collection: अक्षय कुमार की बड़े बजट में बनी फिल्म की फ़ीकी शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई

टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज' सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले दिन में सिर्फ कुछ करोड़ की कमाई की है

Entertainment: टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले दिन में सिर्फ कुछ करोड़ की कमाई की है जो अक्षय कुमार के लिए अब तक की सबसे कमजोर ओपनिंग में से एक है।

यह फिल्म रानीगंज कोयला क्षेत्र में घटी एक वास्तविक जीवन की घटना पे आधारित है, जिसमें दिवंगत श्री जसवन्त सिंह गिल की वीरता की कहानी को बताया गया है, जिन्होंने नवंबर 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में आई बाढ़ में डूबी कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाने के लिए साहसी बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म छुट्टियों के दौरान (स्वतंत्रता दिवस पर) रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म की टक्कर सनी देओल की ‘गदर 2’ से हुई और फिर भी यह पहले दिन की ओपनिंग बेहतर थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है। हालांकि, यह मूवी भूमि पेडनेकर की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ और राजवीर देओल की ‘दोनों’ के साथ क्लैश हुई है। ऐसे मे इसे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिली है।

Related Articles

Back to top button