मिथुन दा की माँ ने कहा दुनिया को अलविदा, लम्बे समय से थी अस्वस्थ।

कल रात शांतिरानी चक्रवर्ती ने अंतिम साँसे लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया, शांतिरानी चक्रवर्ती पिछले कई दिनों से दिल से सम्बंधित समस्याओं से बीमार चल रही थी।

जाने माने बॉलीवुड अभिनेता और डिस्को डांसर कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती की माँ शांतिरानी चक्रवर्ती ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, खरबर की पुष्टि आज मिथुन के बेटे नामशी चक्रवर्ती ने की। बता दें शांतिरानी चक्रवर्ती पिछले कई दिनों से दिल से सम्बंधित समस्याओं से बीमार चल रही थी इसी के चलते वह कई दिनों से अस्पताल में एडमिट थी।

कल रात शांतिरानी चक्रवर्ती ने अंतिम साँसे लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया, जैसे ही यह दुखद खबर का पता चला कई प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज और राज नेताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की, तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने ट्वीट कर शोक जताया।

शांतिरानी चक्रवर्ती का अंतिम संस्कार शुक्रवार यानि आज मुंबई में किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button