पर्यावरण संरक्षण के लिए विधायक राजेश्वर सिंह का अभियान, बोले- प्लास्टिक को Degrade होने में लगते हैं 500 साल

पर्यावरण संरक्षण के लिए विधायक राजेश्वर सिंह का अभियान, बोले- प्लास्टिक को Degrade होने में लगते हैं 500 साल

सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी और लोगों की सहभागिता के लिए कई तरह के कर्यक्रम का संचालन कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की पहचान बन चुके ‘ताराशक्ति केंद्रों’ पर Eco Friendly Bags बनाने और उन्हें बच्चों में वितरित करने के क्रम में आज सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने Eco Friendly Bags के साथ स्टेशनरी वितरित करने की एक क्लिप साझा की।

आपको बता दें कि सरोजनीनगर से बीजेपी के विधायक राजेश्वर सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सदरौना तथा बेसिक विद्यालय पण्डितखेड़ा के बच्चों को Eco Friendly Bags के साथ स्टेशनरी और चॉकलेट्स वितरित करने कि क्लिप साझा करते हुए कहा कि बच्चों में पॉलीथिन बैग के उपयोग को रोकने का उत्साह अभूतपूर्व है!

उन्होने कहा कि अबतक 4,000 Eco friendly Bags, Schools इत्यादि में वितरित किये गए! मेरा लक्ष्य सरोजनीनगर के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे सभी 18,000 बच्चों तक इन Bags को पहुंचाना है! प्लास्टिक को Degrade होने में 500 साल लगते हैं। भारत में 15,000 टन प्लास्टिक Waste रोज निकलता है। दुनिया भर के 127 देशों में प्लास्टिक को Ban व Regulate करने के लिए कानून बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button