
लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव बीत चुके है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। इसके बाद एमएलसी चुनाव को लेकर सपा और बीजेपी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा था। लेकिन कई जगह पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लेकर बीजेपी के लिए रास्ता साफ कर दिया। इसके बाद से पार्टी एक्शन में आ गई।
सपा ने गाजीपुर में एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले पदाधिकारी को बाहर का रास्ता दिखा गया है। सपा ने पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह को भी 4 पार्टी पदाधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
सपा ने राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, रमेश यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर और उपेंद्र यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने लेटर जारी कर इसके बारें में जानकारी दी है। इन नेताओं पर पार्टी का विरोध करने का आरोप लगाया गया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर यह इन सभी नेताओं के निष्कासन की जानकारी दी। बता दें पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी चंचल सिंह का समर्थन किया था। उन्होंने जिले भर के प्रधान, बीडीसी को बुलाकर खुले मंच से बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन कर सपा छोड़ने की भी बात कही थी। जिसके बाद पार्टी ने उन पर कार्यवाही की है इसके साथ ही अन्य पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।









