
लखनऊ : ‘यात्री सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है’, यह चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय (सीसीएसआई) हवाई अड्डेने बम खतरा निकासी मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के साथ पुष्टि की। संकट के समय में हवाई अड्डे की आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली और विभिन्न हितधारकों और एजेंसियों के साथ समन्वय का परीक्षण करने के लिए, हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। ड्रिल 15:57 बजे शुरू हुई और 17:00 बजे समाप्त हुई। मॉक अभ्यास में लखनऊ हवाई अड्डे के हितधारक जैसे एयरलाइंस, सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस, आप्रवासन ब्यूरो, सीमा शुल्क विभाग और एआरएफएफ सहित अन्य ने भाग लिया।
मॉक ड्रिल की जानकारी देते हुए, लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “इस आपातकालीन मॉक ड्रिल का उद्देश्य हवाई अड्डे के कर्मचारियों की सतर्कता, दक्षता और तैयारियों का आकलन करना था, जिसका आज सफलतापूर्वक मूल्यांकन किया गया। सिम्युलेटेड अभ्यास खतरे के समय में यात्रियों और कर्मचारियों के जीवन की सुरक्षा बेहतर बनाने के प्रयासों का एक हिस्सा है। सीसीएसआईए के आंतरिक और बाहरी हितधारकों के समर्थन से, हम यात्रियों और हवाई अड्डे के संचालन में कोई असुविधा पैदा किए बिना टर्मिनल -1 पर बम खतरा निवारण ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित करने में सफल रहे।”









