Modi Cabinet 3.0 : UP के इन 8 दिग्गजों को मिली जगह, BJP ने कर दिए कई बड़े बदलाव

यूपी से भी कई दिग्गजों को मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में जगह मिली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं यूपी के उन दिग्गजों पर…

लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी जंग अब ख़त्म हो चूका है। इसी के साथ अब इसके नतीजे भी घोषित हो चुके हैं। यानी की अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। तमाम मुसीबतों के बावजूद बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार एक बार और अपनी साख बचाने में कामयाब रही। अब सबकी नजरें मोदी मंत्रिमंडल 3 पर टिकी हैं। इस बार के चुनाव में NDA का उत्तर प्रदेश में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। या यूँ कह लें सत्ता पर काबिज पार्टी की कुर्सी बस जाते जाते रह गई। तो अब सवाल ये है की इस बार के बीजेपी/एनडीए कोटे से यूपी के किन मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलेगी ?

दरअसल, 24 में लोकसभा के लिए हुई इस जंग में 12 केंद्रीय मंत्रियों को उत्तर प्रदेश से चुनाव में उतारा गया था, जिमसें से 7 चुनाव हार गए हैं। यूपी के लोकसभा में बीजेपी को 33 सीट मिली है और सपा को 37। हालांकि केंद्र में सरकार भाजपा की ही बनी है। ऐसे में यूपी से भी कई दिग्गजों को मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में जगह मिली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं यूपी के उन दिग्गजों पर…

1 – राजनाथ सिंहः

लखनऊ से बीजेपी के दिग्गज नेता सांसद राजनाथ सिंह को एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे पहले वो केंद्र में रक्षा मंत्री का पद संभाल रहे थें।

2 – जयंत चौधरी:

किसान नेताओं के दिग्गजों में से एक जयंत चौधरी को केन्दीय मंत्रिमंडल में पहली बार जगह मिली है। इससे पहले वे कभी मंत्री नहीं रहे। हालाँकि, जयंत के पिता अजित सिंह चार सरकारों में मंत्री रहे।

3 – अनुप्रिया पटेल:

मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल को एक बार फिर केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कैबिनेट में जगह मिली है। अनुप्रिया OBC समुदाय से आती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ओबीसी समुदाय को साधने के लिए बीजेपी ने अपना दल एस प्रमुख अनुप्रिया पटेल को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह दी है।

4 – पंकज चौधरी

8वीं बार सांसद बने। पूर्वांचल में ओबीसी समुदाय से आते हैं। उनको एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मोदी 2.0 में भी पंकज सिंह को जगह मिली थी।

5 – जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनका नाम पश्चिम यूपी के बड़े ब्राह्मण चेहरों में शुमार है।

6 – कमलेश पासवान

गोरखपुर जिले के बांसगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्‍याशी कमलेश पासवान को भी मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। कमलेश बांसगांव लोकसभा सीट से 2009 से लगातार जताते आ रहे हैं। इनका नाम भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक में गिना जाता है।

7 – एसपी सिंह बघेल

एसपी सिंह बैगैल पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं और ये दलित समुदाय से आते हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि वे भाजपा को इस वर्ग के बीच बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

8 – बीएल वर्मा

राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा को भी मोदी मंत्रिमंडल 3 में जगह मिली है। वो ओबीसी समुदाय से आते हैं। वर्मा मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button