मोदी सरकार 3.0 23 जुलाई को पेश करेगी पहला बजट, इन मुद्दों पर हो सकता है फोकस

मोदी सरकार का यह बजट कई मायनों में खास है, क्योंकि इस बार विपक्ष संख्या में काफी मजबूत है और लगातार सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर घेर रही है।

लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट मंगलवार 23 जुलाई 2024 को पेश किया जाएगा। इस बजट को पेश कर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड बना लेंगी, क्योंकि वह लगातार 7वीं बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएगी। मोदी सरकार का यह बजट कई मायनों में खास है, क्योंकि इस बार विपक्ष संख्या में काफी मजबूत है और लगातार सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर घेर रही है। इस बजट से जनता सरकार से बड़ी उम्मीदें कर रही हैं कि सरकार कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सरकार द्वारा इस बजट में क्या-क्या पेश किया जा सकता है।

इन मुद्दों पर हो सकता है फोकस

  • इस बार के बजट में सरकार मध्यमवर्गीय लोगों को खास तोहफा दे सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार आयकर की सीमा को 5 लाख रूपए तक बढ़ा सकती है।
  • सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का ऐलान कर सकती है। ऐसे में सरकार ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों को बढ़ा सकती है। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि और पीएम किसान योजना से संबंधित कुछ नया ऐलान कर सकती है। इसके अलावा सरकार पीएम आवास योजना के फंड्स को भी बढ़ा सकती है।
  • मोदी सरकार 3.0 महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए कुछ नई योजनाओं का ऐलान कर सकती है। वहीं बेरोजगारी से निपटने के लिए सरकार नई योजनाएं ला सकती है।
  • सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ाने के लिए नए इंसेंटिव का घोषणा कर सकती है।
  • सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दे सकती है। इसके अलावा बजट में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं का ऐलान हो सकता है।
  • सरकार MSP की कमियों को दूर करने के लिए खासा इंतजाम कर सकती हैं, जिससे ज्यादातर किसानों को MSP से फायदा मिल सकें। सरकार किसानों को मिलने वाले रकम को भी बढ़ा सकती है।

Related Articles

Back to top button