मोदी जी ने वॉर रुकवा दी, तो इसे क्यों नहीं रुकवाया…, विनेश के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, कुश्ती संघ पर उठाए सवाल

सीएम मान ने कहा कि क्या खाना है…क्या पीना है सुबह मैच से पहले क्या करना है? ये सब तो उसके फिजियोथेरेपिस्ट का काम है। कुश्ती संघ को....

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को ओलिंपिक कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारतीय राजनीति में भी गर्मी नजर आ रही है। कई नेताओं ने इसमें साजिश की बात भी कही है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। इस खबर के आने के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने विनेश फोगाट के पिता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विनेश ही हमारे लिए चैंपियन है।

मोदी जी ने वार रुकवा दी, तो फिर उन्होंने इसे क्यों नही रुकवाया

विनेश फोगाट को ओवरवेट के कारण ओलिम्पिक कुश्ती के फाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान विनेश के गांव चरखी दादरी पहुंचे। वहां उनके पिता से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि सरकारी विज्ञापन में चलता है कि मोदी जी ने वार रुकवा दी, तो फिर उन्होंने इसे क्यों नही रुकवाया, जहां हमारी बेटी के साथ नाइंसाफी हुई है। सवाल करते हुए मान ने कहा- क्या विनेश खुद रात में अपना वजन बढ़ाएगी…ये कोच का काम है…?

वहां क्या कर रहे इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की चीफ

सीएम मान ने कहा कि क्या खाना है…क्या पीना है सुबह मैच से पहले क्या करना है? ये सब तो उसके फिजियोथेरेपिस्ट का काम है। कुश्ती संघ को इस मामले में विरोध करना चाहिए था। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की चीफ वहां हैं। उन्होंने इस मामले में क्या किया है। बस बता दिया हम डिस्क्वालिफाई हो चुके हैं। उनके कोच को इस पर जरूर दुख हुआ होगा कि उनकी स्टूडेंट स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई. गोल्ड मेडल घर आते आते रह गया।

दरअसल बुधवार सुबह विनेश फोगाट के वजन को बढा हुआ पाया गया। नियम जिसकी अनुमति नही देता है। ऐसे में उन्हें फाइनल कुश्ती मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। उनके ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद से ही इस मामले पर सभी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर बयान जारी किया है।

आप चैंपियनों में चैंपियन हैं – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, “आप चैंपियनों में चैंपियन हैं, आप भारत का गौरव और हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। आज की घटना बेहद दुखद है। काश मैं उस निराशा को शब्दों में व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है… आप और मजबूत होकर वापस भारत आओ! हम सब आपके लिए यही प्रार्थना कर रहे हैं।”

तकनीकी कारणों की जांच होनी चाहिए – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

वहीं, इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसकी जांच की मांग उठाई है। उन्होंने एक्स पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि, “विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।”

AAP मंत्री संजय सिंह ने लगा दिया बड़ा आरोप

विनेश फोगाट को फाइनल से बाहर किये जाने पर आम आदमी पार्टी के मंत्री संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “ये विनेश का नही देश का अपमान है, @Phogat_Vinesh पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे।”

Related Articles

Back to top button