T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मोईन अली ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- सूर्यकुमार , बुमराह और कुलदीप से रहना होगा सावधान

लेकिन इस बड़े मुकाबले के लिए संतुलित विकेट तैयार किया जा सकता है जिससे दोनों टीमें अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकें।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। मोईन अली के मुताबिक भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख कभी भी बदल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी क्षमता पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है क्योंकि वह तेजी से मैच का पासा पलटने की ताकत रखते हैं। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव किसी भी परिस्थिति में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। मोईन अली का मानना है कि इस मैदान की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, लेकिन इस बड़े मुकाबले के लिए संतुलित विकेट तैयार किया जा सकता है जिससे दोनों टीमें अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकें।

मोईन अली ने पाकिस्तान टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की भी सलाह दी है। उन्होंने सुझाव दिया कि बाबर आज़म की जगह फखर ज़मान को मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि वह मैच में बड़ा फर्क पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहीन अफरीदी और ख्वाजा नफे को टीम में शामिल करने की भी बात कही है।

पाकिस्तान की गेंदबाजी को लेकर मोईन अली ने अबरार अहमद और उस्मान तारिक को भारत के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि ये गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

मोईन अली ने सेमीफाइनल के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान को प्रबल दावेदार बताया है और साथ ही भारत-पाकिस्तान फाइनल की भी संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button