मालाएं बेचने वाली लड़की मोनालिसा बनी इंटरनेट सेंसेशन, म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ हुआ रिलीज

अपनी दिलकश आंखों और सादगी भरे अंदाज से वायरल हुई मोनालिसा ने अब अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया है।

सोशल मीडिया के इस दौर में किस्मत किसे कहां ले जाए, कहना मुश्किल है। महाकुंभ में माला बेचने वाली एक साधारण लड़की मोनालिसा आज इंटरनेट की दुनिया में सनसनी बन चुकी हैं। अपनी दिलकश आंखों और सादगी भरे अंदाज से वायरल हुई मोनालिसा ने अब अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया है।

‘सादगी’ से मिला अभिनय का मौका

मोनालिसा ने म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। इस वीडियो में उनके साथ अभिनेता उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा सफेद लहंगे में नजर आती हैं, जहां उनकी मासूमियत और आंखों की चमक दर्शकों का दिल मोह लेती है।

खूबसूरती और सादगी का मेल

मेकर्स ने इस म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा की खूबसूरती और सादगी को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। वीडियो में उनका सरल और सहज अंदाज दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button