देश के कई हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक जानें यूपी में कब बरसेंगे बदरा

देश के कई हिस्से बरसात से भींग रहें है तो वही कई राज्यों को मानसून का इंतज़ार है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में भी मानसून को लेकर नया उपडेट दिया है. मौसम विभाग के अनुसर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक देगा. वही उत्तर प्रदेश में भी 27 जून से मानसून की गतिविधियां शुरू होने की सम्भावना है.

Desk : देश के कई हिस्से बरसात से भींग रहें है तो वही कई राज्यों को मानसून का इंतज़ार है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में भी मानसून को लेकर नया उपडेट दिया है. मौसम विभाग के अनुसर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक देगा. वही उत्तर प्रदेश में भी 27 जून से मानसून की गतिविधियां शुरू होने की सम्भावना है.

इस बीच आईएमडी ने ओडिसा, झारखण्ड, गोवा और इससे सटे इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही गुजरात के भी अलग अलग हिस्सों में भरी बारिश की चेतावनी जारी जी है.

मौसम विभाग की माने ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 27 जून के बाद से बारिश की गतिविधिया होने की सम्भवना है. आने वाले 4 -5 दिनों में बिहार, झारखण्ड छत्तीसगढ़ में भरी बारिश के अनुमान हैं. वहीँ क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बिहार में आने वाले 4 -5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. चुकी मानसून पूरे बिहार में पहुँच चूका है. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की तो कुछ हिस्सों भरी बारिश हो रही है. इसको लेकर क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

असम इन दिनों बाढ़ की चपेट में है. राज्य के कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है, भारी बाढ़ से लोग परेशान हैं. अभी तक कई लोगों के जान जाने की भी सूचना है.

Related Articles

Back to top button