भारत में 17 लाख से ज्यादा लोग HIV पॉजिटिव, RTI में खुलासा-असुरक्षित यौन संबंध बना बड़ी वजह…

दरअसल, मध्य प्रदेश के एक सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर ने HIV मरीजों की संख्या को लेकर NACO में एक RTI दायर की थी. इसी के जवाब में, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने कहा कि भारत में 2011-2021 के बीच कुल 17,08,777 लोगों में असुरक्षित यौन संबंधों के कारण HIV संक्रमण दर्ज किया गया है.

एक RTI के जवाब में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में बड़ा खुलासा किया गया है. बीते 10 सालों में देशभर में HIV से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 लाख से अधिक हो गई है. जवाब में बताया गया है कि असुरक्षित यौन संबंधों के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग HIV से संक्रमित हुए हैं.

हालांकि पिछले 10 सालों में HIV (Human Immuno Deficiency Virus) से संक्रमित लोगों की संख्या में काफी कमी आई है. असुरक्षित यौन संबंधों से HIV संचरण 2011-12 में 2.4 लाख लोगों में दर्ज किया गया, जबकि साल 2020-21 में यह संख्या घटकर 85,268 हो गई.

दरअसल, मध्य प्रदेश के एक सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर ने HIV मरीजों की संख्या को लेकर NACO में एक RTI दायर की थी. इसी के जवाब में, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने कहा कि भारत में 2011-2021 के बीच कुल 17,08,777 लोगों में असुरक्षित यौन संबंधों के कारण HIV संक्रमण दर्ज किया गया है.

राज्यों में, आंध्र प्रदेश में HIV के सबसे अधिक 3,18,814 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद महाराष्ट्र में 2,84,577, कर्नाटक में 2,12,982, तमिलनाडु में 1,16,536, उत्तर प्रदेश में 1,10,911 और गुजरात में 87,440 मामले दर्ज किए गए है. साल 2020 तक, देश में 81,430 बच्चों सहित से 23,18,737 लोग HIV से संक्रमित थे.

बता दें कि HIV शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है. यदि HIV का इलाज नहीं किया जाता है, तो यह AIDS (Acquired Immuno Deficiency Syndrome) सकता है।

Related Articles

Back to top button