
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उनके सम्मान की रक्षा करने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से प्रदेश की 60 लाख से अधिक माताओं को आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे उनके पोषण और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
दो लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित
पीएम स्वनिधि योजना के तहत दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। इस योजना के तहत महिलाओं को लोन और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
मिशन शक्ति अभियान
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत महिलाएं स्वरोजगार, कानूनी अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो रही हैं।
महिलाओं को कानूनी अधिकारों पर जागरूकता
सरकार महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है, जिससे महिलाएं निडर होकर अपने सपनों को पूरा कर रही हैं।