
31 मार्च 2024 तक भारतीय रेलवे में 99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 2,037 लोको पायलट शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में जानकारी को साझा किया है।
दरअसल, बुधवार यानी 4 दिसंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भाजपा सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जो भारतीय रेलवे में महिला कर्मचारियों और ट्रेन संचालन में शामिल लोगों के बारे में विवरण जानना चाहते थे।
इस दौरान रावत ने ट्रेन संचालन में लोको पायलट के रूप में काम करने वाली महिलाओं की संख्या और पुरुषों की तुलना में महिला लोको पायलटों का प्रतिशत भी पूछा।
सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत के इन्हीं सवालों के जवाब में वैष्णव ने कहा कि, “भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है।”
लिंग के बावजूद, निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र हैं। रेल मंत्री ने कहा कि, “31.03.2024 तक भारतीय रेलवे में 99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 2,037 लोको पायलट शामिल हैं।”









