विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार कोलकाता, एक लाख से अधिक लोग एक साथ करेंगे गीता का पाठ

इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भी शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन वह कोलकाता नहीं जा रहे।

कोलकाता रविवार को इतिहास रचने के लिए तैयार है। आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक लाख से अधिक लोग एक साथ गीता का पाठ करेंगे। आयोजकों के अनुसार अब तक एक लाख 30 हजार लोग गीता पाठ करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

पीएम मोदी नहीं आ रहे

यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ गीता का पाठ करेंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भी शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन वह कोलकाता नहीं जा रहे। द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती इसमें शामिल हो होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत नजरुल इस्लाम की गीतों से होगी।

60 महिलाएं करेंगी शंखनाद

कार्यक्रम के दौरान करीब 60 हजार महिलाएं शंखनाद करेंगी। कार्यक्रम में बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बीजेपी विधायक और बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत केंद्र के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button