भोपाल में बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब, अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था

इन लड़कियों को लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बालिका गृह का संचालन अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के लापता होने की खबर आ रही है। इसमें कई राज्यों की लड़कियां हैं। इन लड़कियों को लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बालिका गृह का संचालन अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था।

मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, “भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।”

ये है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित आंचलिक मिशनरी संस्था के बालिका गृह में कुल 68 बालिकाएं थीं। निरीक्षण करने के बाद पता चला की 26 बच्चियां नहीं मिलीं। इनमें से अलग-अलग राज्यों से आईं लड़कियां हैं। बालिका गृह में इस समय कुल 41 लड़कियां मिली, जो रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीहोर, विदिशा समेत राजस्थान, झारखंड, और गुजरात की हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखकर सात दिन में रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में परवलिया थाने में एफआईआर भी दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button