
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष वीडी शर्मा राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है। 22 जनवरी को जब प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब हमारी इच्छा थी कि हम वहां जाए। हमने आज की अपनी कैबिनेट को अयोध्या के लिए समर्पित किया है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार हमें भूमि उपलब्ध कराएगी तो हम वहां पर धर्मशाला स्थापित करेंगे।”
जय जय श्री राम!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 4, 2024
श्री अयोध्या जी चले, महाकाल के भक्त… pic.twitter.com/tfMJrIISkg
मोहन यादव ने सभी मध्य प्रदेश वासियों से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की अपील की। उन्होंने अयोध्या में धर्मशाला बनाने के लिए प्रदेश सरकार से जमीन की भी मांग की है।