MP-MLA कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत, डूंगरपुर ज़मीन केस में बरी

सपा शासनकाल में पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे। यहां पहले से बने आवास को सरकारी जमीन बताकर 2016 में तोड़ दिया गया था।

MP-MLA कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत। समाजवादी पार्टी नेता सपा नेता आजम को MP-MLA कोर्ट ने डूंगरपुर ज़मीन केस में बरी कर दिया है। आजम खान पर घर में घुसकर मारपीट करने का केस चल रहा था। इसके अलावा सपा नेता को घर का सामान तोड़ने समेत अन्य आरोप में भी बरी कर दिय गया है।

क्या है डूंगरपुर जमीन केस

सपा शासनकाल में पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे। यहां पहले से बने आवास को सरकारी जमीन बताकर 2016 में तोड़ दिया गया था। पीड़ितों नें भाजपा सरकार आने के बाद 2019 में गंज थाना में मुकदमे दर्ज कराए थे।

दर्ज कराए गए अलग-अलग मुकदमों में आरोप है कि सपा सरकार में आजम खां इशारे पर पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था। उनका सामान भी लूटा और घरों पर बुलडोजर चलवा दिया था। 

Related Articles

Back to top button