
MP News CM: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे का ऐलान होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही विधायक दल के नेता के रूप में नव निर्वाचित मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री-राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा अपने पद की शपथ लेंगे। सोमवार को हुए विधायक दल की बैठक में यह तय हुआ था। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने के लिए बनाए गए केन्द्रीय पर्यवेक्षक दल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा भी शामिल थे।
गौरतलब है कि 17 नवंबर को हुए चुनाव में 230 सदस्य वाले मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा ने 163 सीट जीतकर एमपी में अपनी सत्ता बरकरार रखी। यहां पर कांग्रेस को 66 सीट के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी है। चुनाव के दौरान बीजेपी ने किसी चेहरे पेश नहीं किया था। पूरा प्रचार अभियान पीएम मोदी के नाम पर किया गया। पिछले 20 वर्षों में भाजपा एमपी में पांचवी बार सरकार बनने जा रही है। इससे पहले साल 2003, 2008, 2013 और 2020 में राज्य में सरकार बनाई थी।









