
दिल्लीः विपक्षी गठबंधन इंडिया के लोकसभा और राज्यसभा के 140 से अधिक सांसदों के निलंबन के खिलाफ कल शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और संसद का मंचन करेंगे। जंतर- मंतर पर यह प्रोटेस्ट सुबह 11 बजे शुरु होगा। यह निर्णय संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में हुई बैठक में लिया गया। विपक्ष संसद भवन से विजय चौक तक जुलूस भी निकालेगा।
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर विपक्ष मोदी के खिलाफ सरकार आक्रमक दिखाई दे रहा है। विपक्ष की लगातार मांग रही है कि सुरक्षा की चूक मामले में सदन में चर्चा की जाए और गृह मंत्री अमित शाह घटना पर जवाब दें। जिसको लेकर संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा है। पिछले हफ्ते गुरुवार को लोकसभा के 13 सांसद और राज्यसभा से एक सांसद को निलंबित किया गया था। वहीं, सोमवार को लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 45 सासंदों को निलंबित किया गया थे। मंगलवार को लोकसभा के 49 सांसदों पर कार्रवाई की गई थे। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो अन्य सांसद को निलंबित किया गया हैं।
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 21, 2023
➡जंतर मंतर पर कांग्रेस नेता कल करेंगे प्रोटेस्ट
➡सुबह 11 बजे जंतर मंतर पर करेंगे प्रोटेस्ट
➡सांसदों के निलंबन के विरोध में करेंगे प्रोटेस्ट#Delhi pic.twitter.com/8W8T2GESMU
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा देश में एक ही दल का शासन लाना चाहते हैं। मिमिक्री के मुद्दे को धनखड़ की तरफ से किसान व जाट का अपमान बताने पर खरगे ने कहा, जाति को हर मुद्दे में नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने कहा, क्या उन्हें हर बार राज्यसभा में बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर यह कहना चाहिए कि दलित होने के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने सदन के बाहर कहा, जाति का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाओं को नहीं भड़काना चाहिए।









