IPL 2026 से पहले CSK को झटका, MS Dhoni शुरुआती मुकाबलों से बाहर

इसके अलावा युवा खिलाड़ियों पर भी निवेश किया गया है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि फ्रेंचाइजी धोनी के बाद की रणनीति पर काम कर रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले MS धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया कि धोनी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और रिहैबिलिटेशन में हैं। इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

CSK ने अपने बयान में कहा कि धोनी की फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। टीम 30 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेला जाएगा। ऐसे में शुरुआती मैचों में धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

पिछले कुछ समय से धोनी की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में चेपॉक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खुद माना था कि उनकी फिटनेस पहले जैसी नहीं रह रही है। घुटने और उम्र से जुड़ी समस्याओं के चलते वह पिछले सीजन में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते नजर आए थे और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की भूमिका निभाई थी।

टीम मैनेजमेंट भी भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी करता दिख रहा है। रुतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि संजू सैमसन को शामिल कर विकेटकीपिंग विकल्प को मजबूत किया गया है। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों पर भी निवेश किया गया है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि फ्रेंचाइजी धोनी के बाद की रणनीति पर काम कर रही है।

धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो वे अब तक 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। वे 24 छिपाए रखे हैं और 84 नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

ऐसे में आईपीएल 2026 को लेकर यह भी चर्चा तेज हो गई है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे और एक बार फिर अपने अंदाज में मैच खत्म करते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button