
प्रयागराज; माफिया अतीक अहमद की हत्या से मुख्तार अंसारी भी डरा हुआ है. मुख्तार की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. मुख्तार ने जेल से बाहर निकालने पर उचित सुरक्षा की मांग की है. सुरक्षा की याचिका मुख्तार ने पत्नी अफशा अंसारी के जरिए दाखिल कराई है. इस याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की है.
प्रयागराज
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 3, 2023
➡️माफिया मुख्तार ने भी जताई हत्या की आशंका
➡️मुख्तार की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
➡️जेल से बाहर निकालने पर सुरक्षा की मांग की
➡️उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
➡️सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका
➡️मुख्तार ने पत्नी अफशा अंसारी के जरिए… pic.twitter.com/FHT5Kxf4YV
हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए डीजी जेल को सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जेल से बाहर निकालने पर कहीं भी ठहराने पर रोक लगाई है. कोर्ट से पहले कहीं पर भी रोकने, ठहराने पर रोक लगाई है. साथ ही मीडिया को भी काफिले से दूर रखने के निर्देश दिए हैं.









