Mukhtar Ansari Death: आज सुपुर्द-ए-खाक हो जाएगा माफिया, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कब्रिस्तान के अंदर जाने वालों को आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा। सुरक्षा के चलते कब्रिस्तान में अनजान लोगों की एंट्री नहीं होगी।

Mukhtar Ansari Death: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का शव पैतृक गांव लाया गया है। आज सुबह 10 बजे काली बाग में दफनाया जाएगा। मुख्तार के शव को माता-पिता की क्रब के पास में दफनाया जाएगा। काली बाग कब्रिस्तान में कब्र कल ही खोद कै तैयार कर लिया गया है।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कब्रिस्तान के अंदर जाने वालों को आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा। सुरक्षा के चलते कब्रिस्तान में अनजान लोगों की एंट्री नहीं होगी। मुख्तार के घर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे इलाके में इंतजाम किए गए हैं। मोहम्मदाबाद में भारी पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी काफी दिनों से फरार चल रही हैं। पुलिस ने उसके उपर 75 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं, अब्बास अंसारी को भी कोर्ट जनाजे में जाने की इजाजत नहीं मिली है। मुख्तार अंसारी के जनाजे पर पुलिस की विशेष निगाह होगा। कई ऐसे अपराधी हैं, जो काफी वक्त से फरार चल रहे हैं, जो जनाजे में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button