Mulayam Singh Health Update: अखिलेश यादव ने की भारत समाचार से बात, कहा- नेताजी के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, सभी लोग प्रार्थना करें

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत समाचार से बात की है। नेताजी के स्वास्थ्य पर भारत समाचार पर अखिलेश यादव ने कहा नेताजी की तबियत में सुधार है, पहले के मुकाबले सेहत में अब सुधार है।

नई दिल्ली. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत समाचार से बात की है। नेताजी के स्वास्थ्य पर भारत समाचार पर अखिलेश यादव ने कहा नेताजी की तबियत में सुधार है, पहले के मुकाबले सेहत में अब सुधार है। अखिलेश यादव ने समर्थकों से आग्रह किया है, अस्पताल में समर्थक भीड़ न लगाए। इससे डॉक्टरों और अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा नेताजी के लिए सभी लोग प्रार्थना करें, सोशल मीडिया पर नेताजी जी के लिए दुआ करें, आवास और अस्पताल आने से समर्थक बचें। उन्होंने कहा नेताजी के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है, भारत समाचार के जरिए अखिलेश ने आग्रह किया है कि समर्थक और पार्टी नेता अस्पताल न आएं, नेताजी जल्द ठीक होकर सबके बीच होंगे।

इससे पहले प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे हैं। रामगोपाल यादव ने बताया कि नेता जी की सेहत धीरे धीरे सुधर रही है। आईसीयू में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं हैं। रामगोपाल ने समर्थकों से हॉस्पिटल न आने की अपील की है। उन्होने कहा हॉस्पिटल न आएं, क्योंकि यहाँ अन्य मरीज़ों को और डाक्टरों को काफी परेशानी होती है।

बता दें, मुलायम सिंह यादव लगातार पांचवें दिन भी वेंटिलेटर पर हैं। मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सेहत में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम नेताजी के इलाज कर रही है।मेदांता अस्पताल मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा।

Related Articles

Back to top button