
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 83वां जन्मदिन सपा कार्यालय में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यूपी प्रसपा अध्यक्ष संगम लाल ने भी हवन कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यलय पहुंचे है।
आपको बता दे कि सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव भी मौजूद है। वही इस अवसर पर अखिलेश यादव ने नेताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर मंज से कहा, ‘मैं चाहता हूं हर गरीब का जन्मदिन मनाया जाए, मुझे अपने जन्मदिन पर बुलाएं, मैं जरुर आउंगा’,
इसके साथ ही उन्होंने कहा, नौजवानों में जोश दिखाई दे रहा है, आपका जोश परिवर्तन क्रांति लाएगा, देश में परिवर्तन की राजनीति चल रही है’, साथ ही उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद’दिया। वहीं मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर 83 किलो के लड्डू का वितरण वाराणसी में किया गया।