नेताजी की अंतिम यात्रा: मुलायम के चाहने वालों का सैफई में उमड़ा हुजूम, थोड़ी देर में अखिलेश देंगे मुखाग्नि

मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा पर शुरु हो गई है। हर कोई नेताजी को नम आंखों से श्रद्धांजिल दे रहा है। मुलायम सिंह यादव का थोड़ी में देर में अंतिम संस्कार होगा।

सैफई. मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा पर शुरु हो गई है। हर कोई नेताजी को नम आंखों से श्रद्धांजिल दे रहा है। मुलायम सिंह यादव का थोड़ी में देर में अंतिम संस्कार होगा। नेताजी को अखिलेश यादव मुखाग्नि देंगे। नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने कई बड़ी हस्तियां और VVIP लोग सैफई में मौजूद हैं। जिसको देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा मं लाखों लोगों का हुजूम उमड़ा है। सैफई में एक लाख से ज्यादा की भीड़ मौजूद है। सैफई में नेताजी के चाहने वालों का मजमा उमड़ा है। सैफई की हर गली,रास्ते, मैदान लोगों से भरा हुआ है। नेताजी के समर्थक रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं। सैफई में इतनी भीड़ है कि पंडाल में लोगों की सिर्फ खोपड़ी दिख रही है।

मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में अन्तिम संस्कार होगा। नेता जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से दोपहर 3 बजे होगा। गौरतलब है कि धरतीपुत्र मुलायम पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल मे भर्ती थे। रविवार 2 अक्टूबर का अचानक उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें मेदांता के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां पर वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में उनका इलाज चला। कल उन्होंने मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Related Articles

Back to top button
Vliv barvy očí na osud a charakter Ленивые клёцки, которые вы никогда Skvělý způsob, jak se schovat před Co dělat, když se