Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्या केस की जांच करेगी SIT, अब तक 2 गिरफ्तार…

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस की जांच के लिए SIT की टीम का गठन किया गया है। अब इस केस की जांच SIT करेगी। जांच के लिए पंजाब पुलिस ने 3 सदस्यी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। मूसेवाला की हत्या किसने की? हत्या की वजह क्या थी। इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है।

बीते रविवार को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, तीन अज्ञात हमलावरों ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद सिंगर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें, सिंगर सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे।

बताया जा रहा है, अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी है। हमले में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हमलवरों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बता दें, एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था।

पंजाबी सिंगर की हत्या पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनकी सुरक्षा हटाए जाने पर सवाल खड़े किये हैं। बीजेपी नेता ने कहा सिंगर मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई। ये पंजाब सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही है।

Related Articles

Back to top button