सोमालिया तट पर  ‘MV LILA NORFOLK’ जहाज हाइजैक, शिप पर 15 भारतीय क्रू मेंबर

भारतीय वायुसेना ने बताया है कि हाइजैक किए गए जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक' की तलाश की जा रही है। इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सोमालिया के तट पर ‘MV LILA NORFOLK’ जहाज हाइजैक कर लिया गया है। जहाज पर करीब 15 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद हैं। हाइजैक की जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई है।

भारतीय वायुसेना ने बताया है कि हाइजैक किए गए जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ की तलाश की जा रही है। इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हाइजैक होने की जानकारी बृहस्पतिवार को शाम में मिली थी। सोमालिया के तट पर अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है।

जहाज के हाइजैक होने के बाद स्थितियों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS चेन्नई शिप की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button