
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु एक वक्त में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने दो साल पहले अलग होने का फैसला किया था। लेकिन हाल ही में एक इसी तस्वीर सामने आ रही है जिससे लग रहा है कि एक्स-कपल के बीच पैच-अप हो गया है।दरअसल, हाल ही में नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम पे एक तस्वीर शेयर करी है जिसमें उनका पेट डॉग हैश कार में बैठके सुबह के उगते हुए सूय्रा का आनंद ले रहा है. अभिनेता ने तस्वीर पोस्ट करके कैप्शन में ‘वाइब’ लिखा है।
आपको बता दें कि जब नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु जब शादी शुदा थे उन्होंने ने एक पेट डॉग को वेलकम किया था जिसका नाम हैश रक्खा था दोनों के अलग होने के बाद हैश का ख्याल सामंथा रखती हैं. इस समय सामंथा दुबई में हैं. इसी लिए इस समय हैश का ख्याल नागा चैतन्य रख रहे हैं।
ऐसे में दो साल बाद के बाद हैश को चैतन्य के पास देख फैंस को लग रहा है कि शायद वह और सामंथा फिर से एक हो गए हैं। अभिनेता की पोस्ट से नेटिजन्स चौंक गए हैं और सवाल कर रहे हैं, कि क्या उनके और सामंथा रुथ प्रभु के बीच सुलह हो गई है। क्या वे दोनों वापस साथ आ रहे हैं।कुछ फैन दोनों को वापस साथ आने को कह रहे हैं तोह एक यूजर ने सवाल किया और लिखा, ‘क्या आपके और सामंथा के बीच समझौता हो गया है?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘प्लीज सामंथा के साथ पैचअप कर लें, आप लोग एक साथ सबसे अच्छे हैं।’









