यूपी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के तय हुए नाम, हाई कमान ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आज आ सकती है। भाजपा हाई कमान ने इसपर हरी झंडी दिखा दी है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आज आ सकती है। भाजपा हाई कमान ने इसपर हरी झंडी दिखा दी है। जिसका संकेत खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की तरफ से दिया गया है। इससे पहले नई दिल्ली में भूपेंद्र चौधरी ने बताया था कि हमारी ओर से जिन नामों को तय किया गया था। उन्हें पार्टी हाई कमान को नई दिल्ली भेज दिया गया। जिसपर शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी की जरूरत है। उन्होंने ये भी बताया कि जल्द प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि जानकारी मिल रही है की कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी हो सकती है।

दलित, पिछड़ों और ब्राह्मणों को भी साधना है मकसद

बता दें की भारतीय जनता पार्टी दलित, पिछड़ों और ब्राह्मणों को भी साधने की कवायद में लगी हुई है। पार्टी पर शुरू से ही ब्राह्मण वोटरों को दरकिनार करने के आरोप लगते आए हैं। जिसके चलते पार्टी को खूब विरोध भी झेलना पड़ा है। इसीलिए पार्टी इस बार उप-चुनाव में वोटरों को साधने के लिए ब्राह्मण चेहरे पर भी दांव खेल सकती है। फिर भी ऐसा माना जा रहा कि पार्टी का पूरा फोकस दलित और पिछड़ों पर ज्यादा रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button