इतिहास रचने के दहलीज पर मोदी, पं. जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले पहले नेता

पूर्ण बहुमत के लिहाज से भी देखा जाए तो जवाहरलाल नेहरू को पूर्ण बहुमत था और पीएम मोदी को भी पूर्ण बहुमत है। दोनों ही नेता जनता के चहेते रहे हैं। 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 ऐतिहासिक चुनाव होने वाला है। एग्जट पोल की माने तो एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। कई चैनल तो भारतीय जानता पार्टी के अनुरूप 400 पार के नारे को साकार होते दिखा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो नरेंद्र मोदी इतिहास रच देंगे। क्योंकि इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ही ऐसे एकलौते प्रधानमंत्री थे जिन्होंने लगातार तीन बार पीएम पद पर रहे। 

पूर्ण बहुमत के लिहाज से भी देखा जाए तो जवाहरलाल नेहरू को पूर्ण बहुमत था और पीएम मोदी को भी पूर्ण बहुमत है। दोनों ही नेता जनता के चहेते रहे हैं। 

लेकिन यहां अंतर सिर्फ इतना है कि, जवाहरलाल नेहरू को को विरासत में कांग्रेस पार्टी मिली थी। कांग्रेस के साथ गांधी जी का नाम जुड़ा हुआ था। कांग्रेस ने भारत की आजादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि उस समय जनता कांग्रेस को दिल खोल के वोट कर रही थी। लेकिन मोदी के साथ ऐसा कुछ नहीं था। इन्होंने बीजेपी को खड़ा करने में भी अहम भूमिका निभाई और पीएम पद तक पहुंचनें में भी जमीनी मेहनत की।

Related Articles

Back to top button