नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने पेंटिंग वर्कशॉप का किया आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के योगदान को किया जीवंत…

सबसे खास बात यह रही कि पेंटिंग वर्कशॉप में झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई से लेकर दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर तक की छवियों का जीवंत चित्रण किया गया साथ ही कार्यक्रम समापन के रविवार की शाम कई सांस्कृतिक कार्यकर्मों में महिलाओं के राष्ट्र के प्रति योगदान को दर्शाने वाले कई विधाओं को दर्शाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) ने भव्य पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया है। देशभर के कलाकार यहां अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आये हुए। वर्कशॉप में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान महिला सेनानियों की वीर रस में परिपूर्ण और देशभक्ति की लहर पैदा करने वाली चित्रों को उकेरा गया।

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट की सुन्दर पेंटिंग्स के रंगों में महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति का बेहद जीवंत चित्रण किया गया है जो एक नागरिक के रूप में भारतीय होने का गर्व महसूस कराता है। NGMA द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पेंटिंग वर्कशॉप का रविवार को दुसरा दिन रहा और करीब 75 महिला कलाकारों ने 75 मीटर स्क्रॉल पर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली वीरांगनाओं के स्वरुप का सजीव चित्रण किया।

सबसे खास बात यह रही कि पेंटिंग वर्कशॉप में झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई से लेकर दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर तक की छवियों का जीवंत चित्रण किया गया साथ ही कार्यक्रम समापन के रविवार की शाम कई सांस्कृतिक कार्यकर्मों में महिलाओं के राष्ट्र के प्रति योगदान को दर्शाने वाले कई विधाओं को दर्शाया गया।

बता दें कि नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक प्रमुख आर्ट गैलरी है। राजपथ के दूसरे छोर व इंडिया गेट के चारों ओर मध्य षट्भुज में स्थित NGMA का भवन जयपुर के महाराजा का एक पूर्व आवासीय महल था, इसलिए इसे जयपुर हाउस के रूप में जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button