राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान, मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और 2 को मिलेगा खेल रत्न

साल 2023 के लिए खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिये थे। शमी के अलावा 25 और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसमें पैरा एथलीट शीतल देवी का भी नाम शामिल है।

दिल्लीः साल 2023 के लिए खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिये थे। शमी के अलावा 25 और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसमें पैरा एथलीट शीतल देवी का भी नाम शामिल है। 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम होगा उसी दौरान सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी पुरस्कार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

2 बैडमिंटन खिलाड़ियों को खेल रत्न

बैडमिंटन कोर्ट पर कमाल करने वाली सात्विक और चिराग को खेल रत्न के लिए चुना गया है। भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न है जो भारत के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा हर साल दिया जाता है। सात्विक 23 और चिराग 26 साल के हैं। सितंबर अक्टूबर में हुए एशियन गेम्स में इनकी जोड़ी ने पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में इस जोड़ी ने स्विस ओपन, इंडोनेशिया ओपन, कोरिया ओपन और चाइना मास्टर्स का भी खिताब जीता।

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

Related Articles

Back to top button