17 अक्टूबर को होगी नायब सिंह सैनी की ताजपोशी, लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें उनका राजनीतिक करियर

बीते दिन शुक्रवार को कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया गया था। जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। जिसके बाद राज्य में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई थी। वहीं शनिवार को सरकार के गठन की तारीख फाइनल हो गई है। मतगणना के 9 दिनों के बाद यानी 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

17 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दूसरी बार 17 अक्टूबर को सीएम पद पर ताजपोशी होगी। सैनी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम पंचकुला के सेक्टर-5 में दशहरा ग्राउंड पर होगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी मिल गई है। 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी के साथ मंत्रिपरिषद के मंत्री भी शपथ लेंगे।

अमित शाह से हुई मुलाकात

बीते दिन शुक्रवार को कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया गया था। जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान देर रात बैठक कर शपथ ग्रहण समारोह के साथ मंत्रिमंडल की बातचीत हुई। आपको बता दें इससे पहले नायब सिंह सैनी ने साल 2024 में राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर

कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी 54 साल के हैं। उन्होंने साल 1996 में बीजेपी से सियासी सफर की शुरूआत की। पहली बार सैनी ने साल 2009 में राज्य की नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पहली बार सैनी साल 2014 में विधायक बनने के साथ सरकार में राज्यमंत्री भी बनाए गए थे। इसके अलावा साल 2019 में कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने थे। वहीं 2023 में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए थे।

Related Articles

Back to top button