NEET परीक्षा विवाद: वाराणसी में NSUI पदाधिकारियों ने फूंका अपना रिजल्ट, केंद्र सरकार को दी चेतावनी!

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्रालय और NTA ने खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को जलाकर विरोध जताया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा करवाए गए NEET परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ लगातार विपक्षी दल सरकार को घेरने में जुटे हुए है। देश में नीट परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर आए दिन विरोध प्रदर्शन हो रहें है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नीट परीक्षा रद्द करवाने के लिए सड़क पर उतर आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा में अनियमितता के विरोध में बीच चौराहे अपने रिजल्ट की प्रतिलिपियों को जलाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्रालय और NTA ने खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को जलाकर विरोध जताया। वही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सिगरा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम तैनात रही।

अंक पत्र जला NSUI कार्यकर्ताओं ने किया बूट पालिश

उत्तर प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष ऋषभ पांडे ने खुद नीट परीक्षा के विरोध में अपना हाई स्कूल, इंटर और स्नातक का रिजल्ट जलाकर विरोध करते हुए सड़क किनारे बूट पॉलिश कर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। ऋषभ पांडे ने कहा कि नीट परीक्षा में भारी अनियमितता मिली है, बिहार में परीक्षा पेपर लीक होने के प्रमाण मिले है लेकिन उसके बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। अनियमितताओं के मिलने के बाद सरकार नीट परीक्षा को रद्द करने के बजाए शिक्षा मंत्रालय और NTA को बचाने में जुटी हुई है। यदि सरकार परीक्षा को रद्द नही करती है, तो आने वाले समय में एनएसयूआई के कार्यकर्ता पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के बाद पीएमओ को घेरने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button