सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET UG का रिजल्ट किया गया अपलोड, ऐसे करें चेक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वेबसाइट पर NEET UG का रिजल्ट अपलोड कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ और neet.ntaonline.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

पेपर लीक होने का आरोप

NEET UG की परीक्षा का आयोजन 5 मई को हुआ था, जिसका रिजल्ट NTA की तरफ से 4 जून को घोषित किया था, जिसमें 67 अभ्यर्थी टॉप किए थे। हालांकि परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक होने के आरोप में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। फिलहाल 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छात्रों की गोपनीयता का ध्यान रखते हुए रिजल्ट को अपलोड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होने वाली है।

इस तरह चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर NEET UG 2024 Result लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स अपलोड कर रिजल्ट चेक करें।

Related Articles

Back to top button