
कभी माना जाता था कि महिलाएं सिर्फ पैसे वाले या ‘Bad Boy’ इमेज वाले लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। आजकल की महिलाएं अपनी पसंद में ज्यादा समझदारी और संवेदनशीलता दिखा रही हैं। हाल ही में किए गए एक सर्वे ने यह साफ कर दिया है कि अब महिलाओं की पसंद में बड़े बदलाव आए हैं, जो लड़कों के लिए एक बड़ा संदेश है।
डेटिंग ऐप QuackQuack ने भारत के विभिन्न शहरों में 22-35 साल की 7615 महिलाओं से यह सवाल पूछा, “आप किसी को डेट करने से मना क्यों करती हैं?” इस सर्वे के परिणामों ने पुरानी धारणाओं को पूरी तरह पलटकर रख दिया।
पुरानी सोच अब नहीं चलती
- ‘Bad Boy’ अब नहीं लगते कूल
टैटू, रहस्यमय चेहरा और इग्नोर करने वाली आदतें अब महिलाओं को आकर्षित नहीं करतीं। 25-35 साल की उम्र की 6 में से 4 महिलाएं मानती हैं कि ‘Bad Boy’ वाली सोच सिर्फ किशोरों के लिए ठीक है। महिलाएं अब ईमानदार, भावनात्मक रूप से उपलब्ध और नाटक से दूर रहने वाले पुरुषों को पसंद करती हैं। - लुक्स अब उतना मायने नहीं रखते
महिलाओं ने अब लुक्स के बजाय व्यक्तित्व, दयालुता और भावनात्मक समझ को ज्यादा अहमियत देना शुरू कर दी है। सर्वे में 49% महिलाओं ने कहा कि ‘लुक्स’ का रिलेशनशिप में ज्यादा रोल नहीं है। - दिखावे से बचें, मेहनत की अहमियत है
अब महिलाएं उन लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो मेहनती, महत्वाकांक्षी और जमीन से जुड़े हुए होते हैं, न कि वे जो अमीर होने का दिखावा करते हैं। 4 में से 3 महिलाओं ने कहा कि वे उस इंसान को पसंद करती हैं जो खुद का भविष्य बना रहा हो, न कि दिखावे वाले रईस। - ‘Cool Dude’ अब बोरिंग लगते हैं
‘लेट रिप्लाई’ या ‘कोल्ड बिहेवियर’ अब महिलाओं के लिए आकर्षक नहीं रह गया है। 30 साल से ऊपर की 41% महिलाएं अब उस आदमी को पसंद करती हैं जो समय पर जवाब दे, दिलचस्पी दिखाए और ईमानदारी से बात करें।
क्या लडकों को अब बदलने की जरूरत है?
सर्वे के मुताबिक, हां। लड़कों को अब फिल्मी फॉर्मूलों और सोशल मीडिया के ओवरकॉन्फिडेंट स्टाइल को छोड़कर, एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए। आज की महिलाएं इमोशनली मैच्योर, ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए लड़कों को पसंद करती हैं।
आज के समय में लड़कों को ‘Act Cool’ करना छोड़कर, ‘Be Kind’ बनने की जरूरत है, तभी वे महिलाओं का दिल जीत सकते हैं।


