नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों से मिले ओपी राजभर, परिवार के प्रति जताई संवेदना

गाजीपुर: सोमवार को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर पहुंचे। जहां नेपाल विमान हादसे में मृतक अनिल राजभर के परिजनों से उन्होंने मुलाक़ात की. गाजीपुर पहुंचे ओमप्रकश राजभर ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी.

गाजीपुर: सोमवार को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर पहुंचे। जहां नेपाल विमान हादसे में मृतक अनिल राजभर के परिजनों से उन्होंने मुलाक़ात की. गाजीपुर पहुंचे ओमप्रकश राजभर ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी. मीडिया से मुख़ातिब सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि शवों को आने में अभी समय लग सकता है. सबका प्रयास है कि डेड बॉडी जल्द आ जाए।

सुभासपा अध्यक्ष ने ये भी जानकारी दी कि नेपाल में विमान दुर्घटना वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है. बिना DNA टेस्ट के बॉडी पहचानना मुश्किल है, मृतकों के शव उनके परिजनों को जल्द से जल्द सौपने की बात सुभासपा अध्यक्ष ने कही. उन्होंने ये भी कहा कि सभी लोग प्रयासरत हैं।

बता दें कि बीते रविवार को नेपाल के पोखरा में हुए विमान दुर्घटना में गाजीपुर के चार की मृत्यु हो गई थी.दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 68 लोग सवार थे.हादसे के बाद एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा.हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की इसी क्रम में सोमवार को सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने भी दुःख जताया.

Related Articles

Back to top button