नेपाल: लुंबिनी से पीएम मोदी का शांति संदेश, बोले- भारत-नेपाल की दोस्ती बहुत मजबूत है…

आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल के लुंबिनी पहुंचे। जहां नेपाल के पीएम देउबा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। मायादेवी मंदिर में पीएम ने पूजा की। इस दौरान लुंबिनी मोदीमय नजर आई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

इस दौरान पीएम मोदी ने नेपाली भाषा से अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने बुद्ध पूर्णिमा की सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा। नेपाल के लोग राम मंदिर बनने से खुश हैं। नेपाल सागरमाथा का देश है। पीएम ने कहा,बुद्ध की धरती पर आना सौभाग्य की बात है।

लुंबिनी से पीएम मोदी ने शांति संदेश दिया है। मैं नेपाल आता रहता हूं। भारत-नेपाल दुनिया को दिशा दे सकते हैं। नेपाल मंदिरों और मठों का देश है। भारतीयों ने नेपाल को आस्था का केंद्र माना है। भगवान बुद्ध के संदेश को दुनिया में पहुंचाना है। भारत और नेपाल की साझा संस्कृति है।

पीएम मोदी बोले, महात्मा बुद्ध ने तप किया। बुद्ध बोध भी हैं बुद्ध शोध भी हैं। बुद्ध विचार और बुद्ध संस्कार भी हैं। बुद्ध मानवता के सामूहिक बोध का अवतरण है। वडनगर सदियों पहले बौद्ध शिक्षा का केंद्र रहा। जहां मेरा जन्म हुआ वह बौद्ध शिक्षा का केंद्र रहा है। बुद्ध ने सभी की मंगलकामना की। भारत-नेपाल मानवता के हित से जुड़े हैं। बुद्ध सर्किट से विकास में तेजी आई।

Related Articles

Back to top button
Live TV