नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए लाया गया दिल्ली

सांस की बीमारी से ग्रसित नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल इलाज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं. इसके पूर्व उनका उपचार त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल-महाराजगंज में चल रहा था. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल मंगलवार सुबह बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

नईदिल्ली/ एएनआई: सांस की बीमारी से ग्रसित नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल इलाज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं. इसके पूर्व उनका उपचार त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल-महाराजगंज में चल रहा था. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल मंगलवार सुबह बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डॉक्टरों ने जांच में उनके फेंफड़ों में संक्रमण होने की पुष्टि की है. लगातार गिरते ऑक्सीजन लेवल को देखते हुए नेपाली राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया है. यहां उनका उपचार होगा. नेपाली राष्ट्रपति को अस्पताल पहुंचाने के लिए सुरक्षा के व्यापत इंतजाम किए गए हैं.

78 वर्षीय नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने मार्च में ही नेपाल राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था. उन्होंने चुनाव में 33,802 वोट हासिल किए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग को 15,518 मत प्राप्त हुए थे. नेपाल राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया कि इससे पहले 2 अप्रैल को भी राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

Related Articles

Back to top button