New Delhi: भारत की मिस्सी रोटी दुनिया की घटिया खानों में शामिल, टेस्ट एटलस की खराब रेटिंग वाली 100 डिशेज की सूची जारी

भारत के लोग इस सूची को गलत ठहराते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और मिस्सी रोटी को अपने पसंदीदा और पोषण से भरपूर भोजन के..

New Delhi: भारत की पारंपरिक मिस्सी रोटी को टेस्ट एटलस द्वारा जारी ‘दुनिया की सबसे खराब डिशेज’ की सूची में 56वें स्थान पर रखा गया है, जो भारतीयों के लिए एक बड़ा सदमा है। मिस्सी रोटी, जो भारतीय उपमहाद्वीप में एक लोकप्रिय और पोषण से भरपूर डिश मानी जाती है, अब दुनिया की घटिया खानों में गिनी जा रही है।

‘100 सबसे खराब रेटिंग वाली डिशेज’

मिस्सी रोटी खासतौर पर पंजाब और उत्तर भारत में बनाई जाती है, जिसमें बेसन, मसाले और सब्जियों का मिश्रण होता है। यह ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है और इसे स्वादिष्ट भोजन के रूप में बड़े चाव से खाया जाता है। इसके बावजूद, टेस्ट एटलस द्वारा जनवरी 2025 में जारी की गई सूची में इसे ‘100 सबसे खराब रेटिंग वाली डिशेज’ में 56वें स्थान पर रखा गया है, और यह भारत की एकमात्र डिश है जो इस सूची में शामिल की गई है।

पसंदीदा और पोषण से भरपूर भोजन

इस सूची में मिस्सी रोटी को अजीबोगरीब डिशेज जैसे जेली ईल्स, फ्रॉग आई सलाद, डेविल्ड किडनीज और ब्लड डम्पलिंग के साथ रखा गया है, जिससे भारतीय सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई भारतीयों ने इस पर नाराजगी जताई और इंटरनेट पर इस फैसले का विरोध किया। भारत के लोग इस सूची को गलत ठहराते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और मिस्सी रोटी को अपने पसंदीदा और पोषण से भरपूर भोजन के रूप में गर्व से अपना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button