
New Delhi: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोघ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to AICC headquarters.
— ANI (@ANI) December 28, 2024
The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/TloxL0rAcW
11:45 बजे अंतिम संस्कार
सुबह 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय (AICC) में डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया, जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान, 8:30 से 9:30 बजे तक आम लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके अंतिम दर्शन का अवसर मिला। इसके बाद, 11:45 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, party MP Priyanka Gandhi Vadra arrive at the AICC headquarters
— ANI (@ANI) December 28, 2024
Mortal remains of former PM Dr Manmohan Singh will be kept here at 8:30 am for the party workers to pay their last respects. After that last rites will… pic.twitter.com/7X084wDyTA
डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP & Congress MP Rahul Gandhi and Congress MP Priyanka Gandhi Vadra pay last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at AICC Headquarters. pic.twitter.com/4iLrAXsqsZ
— ANI (@ANI) December 28, 2024
बेटियों ने दी अंतिम विदाई
इसके बाद, कांग्रेस के नेता एक-एक करके डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर उनकी पत्नी गुरशरण कौर और दोनों बेटियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
#WATCH | Delhi: Former PM Dr Manmohan Singh's wife Gursharan Kaur and his daughter Daman Singh pay last respects to #DrManmohanSingh at AICC Headquarters. pic.twitter.com/Y5oais1yev
— ANI (@ANI) December 28, 2024
देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक
बता दें कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में मनमोहन सिंह का अहम योगदान रहा है। मनमोहन सिंह की वजह से देश में आर्थिक सुधारों आगे बढ़ने में काफी हद तक मदद भी मिली। ऐसे में मनमोहन सिंह के सम्मान में देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वही आज उनके अंतिम संस्कार के दिन सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिसेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी।









