नई दिल्ली : तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद का हो रहा है आयोजन, मध्य-एशियाई देशों के विदेश मंत्री लेंगे हिस्सा

राजधानी दिल्ली में भारत-मध्य एशिया संवाद तीसरा संस्करण आयोजित होने जा रहा है। 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले इस संवाद सम्मलेन में उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री शामिल होंगे। इन सभी मध्य एशियाई देशों के प्रतिनिधि विदेश मंत्रियों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त रूप से मिलने का भी कार्यक्रम निर्धारित है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस संवाद सम्मलेन में भारत और मध्य एशियाई देशों के प्रतिनिधियों के बीच आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान के अलावा दोनों पक्षों के बीच व्यापार, संपर्क और सहयोगात्मक विकास को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद में शामिल होने के लिए मध्य एशियाई देशों के प्रतिनिधि विदेश मंत्रियों का भारत आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा पर भारत-मध्य एशिया वार्ता की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि यह संवाद सम्मलेन भारत की विदेश निति को मध्य एशियाई देशों के साथ और भी प्रगाढ़ करेगा।

Related Articles

Back to top button
Puzzle magic: Găsiți o Doar un geniu poate rezolva această ghicitoare extrem Descoperă o eroare majoră în doar 5 secunde: un test Rebus pentru genii: găsiți Un puzzle Găsește pisica isteață printre bufnițe în Rezolvă ghicitoarea în 9 secunde: unde