नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला पदभार, यहां पढ़ें पूरी खबर

आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को इस्तीफा देने के चलते खाली हो गए थे।

नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार यानी 15 मार्च को अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान दोनों ही चुनाव आयुक्तों का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के द्वारा किया गया।

बता दें, बीते कल ही पूर्व नौकरशाहों ने चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को इस्तीफा देने के चलते खाली हो गए थे।

कौन हैं सुखविंदर संधू

सुखविंदर संधू मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। वो उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन भी रह चुके हैं। सुखबीर सिंह संधू पूर्व IAS अधिकारी रह चुके हैं। 2021 में जब पुष्कर सिंह धामी सीएम बने थे तब उन्हें राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

कौन हैं ज्ञानेश कुमार

ज्ञानेश 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। हाल ही में वो सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए हैं। इससे पहले वो गृह मंत्रालय में कश्मीर डिवीजन के जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। कश्मीर से धारा 370 उनके समय ही हटाई गई थी।

Related Articles

Back to top button