मात्र 949 रुपये में लॉन्च हुआ नया फीचर फोन… USB Type-C चार्जिंग और ‘King Talker’ वॉयस असिस्टेंट जैसी खूबियों से लैस…

Itel ने भारत में अपना नया किफायती फीचर फोन Itel Ace 3 Heera लॉन्च कर दिया है। 949 रुपये की कीमत वाले इस फोन में USB Type-C पोर्ट, 1,000mAh बैटरी और 'King Talker' वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

भारतीय बाजार में बजट और किफायती मोबाइल फोन के लिए मशहूर टेक ब्रांड इटेल ने अपना एक नया और बेहतरीन फीचर फोन Itel Ace 3 Heera लॉन्च कर दिया है। कम कीमत में आधुनिक फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने इस नए डिवाइस को भारतीय बाजार में मात्र 949 रुपये की बेहद किफायती कीमत के साथ उतारा है, जो देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Itel Ace 3 Heera की सबसे बड़ी खासियत इसका आधुनिक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। कंपनी ने अपने इस नए मॉडल के साथ अपने पूरे फीचर फोन पोर्टफोलियो को टाइप-सी चार्जिंग पर शिफ्ट करने का दावा किया है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन के चार्जर से ही इस कीपैड फोन को भी आसानी से चार्ज कर सकेंगे। यह फोन तीन आकर्षक रंगों—ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। इसके अलावा, कंपनी इस डिवाइस पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दे रही है।

फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1.8-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 1,000mAh की बैटरी मिलती है, जो AI-पावर्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और ‘सुपर बैटरी Mode’ को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह बैटरी 9.64 घंटे तक का टॉकटाइम और 177 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी और स्टोरेज के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग और रिकॉर्डिंग फीचर के साथ वायरलेस एफएम रेडियो दिया गया है। साथ ही, यह माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक के एक्सपैंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

इस बजट फोन में खास तौर पर यूजर्स की सुविधा के लिए ‘King Talker’ वॉयस असिस्टेंट फीचर दिया गया है, जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह डिवाइस कुल 10 क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। नोकिया (Nokia) और लावा (Lava) के फीचर फोन्स को टक्कर देने आ रहा यह नया फोन खासकर उन बुजुर्गों और यूजर्स के लिए बेहद मुफीद है जो जटिल स्मार्टफोन्स के बजाय एक सरल और भरोसेमंद कीपैड फोन की तलाश में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button