
सोशल मीडिया पर एक्टर-लीडर सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया। उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया। एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पूरी तरह से पॉलिटिक्स में आने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, और यह दर्शकों के बीच लगातार उत्सुकता बनी हुई थी। हालांकि, कुछ वजहों से यह फिल्म अभी तक थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई है, लेकिन हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है, जिसके बाद इसकी रिलीज की चर्चा और तेज हो गई है। इसी बीच, थलपति विजय ने फिल्म से एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
रिलीज़ पर कोई अपडेट नहीं आया
बता दे कि फिल्म ‘जना नायकन’ पहले 9 जनवरी, 2026 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में सर्टिफ़िकेशन की दिक्कतों की वजह से फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई और महीनों तक इसकी रिलीज़ पर कोई अपडेट नहीं आया। हालांकि, सात महीने के इंतज़ार के बाद, आखिरकार CBFC ने फिल्म को ‘A’ रेटिंग के साथ पास कर दिया है। सर्टिफ़िकेशन से यह भी पता चलता है कि फिल्म 2 घंटे 33 मिनट लंबी है।
नया पोस्टर शेयर करके फैंस के बीच मची हलचल
इस बीच, एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ‘जन नायकन’ का नया पोस्टर शेयर करके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। शनिवार को थलपति विजय ने अपनी फिल्म ‘जन नायकन’ का एक नया पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा है – ‘A सर्टिफाइड, जल्द आ रहा है।’ दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर में विजय को “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय” के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया है। विजय ने बिना किसी कैप्शन के पोस्ट शेयर किया।
‘जन नायकन’ जल्द ही रिलीज होगी
वही मेकर्स ने अभी तक ‘जन नायकन’ की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन पोस्टर से साफ है कि फिल्म जल्दी रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म के कैनेडियन डिस्ट्रीब्यूटर के एक X पोस्ट और टिकट-बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर इसकी लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि फिल्म 24 जुलाई, 2026 को थिएटर्स में आ सकती है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो, यह फिल्म KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस की है और इसमें पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल लीड रोल में हैं।









