
अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) द्वारा प्रबंधित चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA), जो वैश्विक रूप से विविधीकृत अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज की एक सहायक कंपनी है, ने इस वित्त वर्ष (2024-25) की पहली तिमाही में अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात में उल्लेखनीय 50% की वृद्धि हासिल की है। नए टर्मिनल 3 (T3) पर 2.8 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्री आए, जिनमें से एक महत्वपूर्ण संख्या हज के लिए यात्रा करनेवाले यात्री थे।
हवाई अड्डे ने Q1 FY2024-25 में कुल 13,000 उड़ानो के साथ हवाई यातायात (एटीएम) में भी 15% की वृद्धि दर्ज की, जो Q1 FY2023-24 की तुलना से अधिक हैं। लखनऊ हवाई अड्डे ने Q1 FY2024-25 में यात्री यातायात में 17 लाख से अधिक यात्रियों के साथ 4% की वृद्धि दर्ज की। लखनऊ हावई अड्डे से Q1 FY2023-24 में 16.3 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी । इस तिमाही के दौरान, औसत दैनिक यात्रियों की संख्या 18,000 से बढ़कर 18,500 से अधिक हो गई, जिसमें 30 जून को रिकॉर्ड 21,222 यात्रियों ने यात्रा की।
CCSIA के प्रवक्ता ने टिप्पणी की, “यात्री यातायात में वृद्धि लखनऊ हवाई अड्डे की नवनिर्मित टर्मिनल 3 (टी3) पर यात्री सुविधा और सेवाओं को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एयरपोर्ट ने टी3 पर कई तकनीकी सुविधाओ को लागू किया है, जिसमें डिजी यात्रा, प्रस्थान द्वारों पर 2डी-स्कैनर, सुरक्षा होल्ड क्षेत्र में निर्बाध प्रवेश के लिए ई-गेट, एक स्वचालित ट्रे रिट्रीवल सिस्टम और सेल्फ-बैग ड्रॉप सुविधाएं शामिल हैं। टी3 उत्तर प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यह टर्मिनल पर में चिकनकारी, स्काईलाइट, स्वर्ण घाट, बसंत बहार, उत्तर प्रदेश की झाँकी, स्वागत दीवार, आलाप की दीवार और लखनऊ शहर की टैगलाइन ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ जैसी विशेषताओं को एक साथ शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।
दुबई, मस्कट और रियाद लखनऊ से शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है, जबकि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु शीर्ष तीन घरेलू गंतव्य है। सीसीएसआई एयरपोर्ट वर्तमान में क्षेत्र के यात्रियों के लिए 29 घरेलू और 9 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है।
सीसीएसआईए ने 31 मार्च को टी3 से परिचालन शुरू किया और 21 अप्रैल 2024 को सभी घरेलू परिचालन को टी3 पर स्थानांतरित कीया था। 19 जून को अन्तर्राष्ट्रीय परिचालन को टी3 पर स्थानांतरित करने के साथ, सीसीएसआई एयरपोर्ट ने एक टर्मिनल पर उड़ान परिचालन को समेकित करने की अपनी चरणबद्ध योजना को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।









