
लखनऊ; कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने के बाद आज अजय राय अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे. इसको लेकर कांग्रेस कार्यालय को फूल मालाओं से सजाया गया है. अजय राय वाराणसी से लखनऊ पहुंच चुके. यहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 24, 2023
➡️कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे लखनऊ
➡️वाराणसी से लखनऊ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
➡️कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे अजय राय
➡️गोसाईगंज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत
➡️अजय राय का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
➡️ढोल… pic.twitter.com/Xf5uoIKRot
यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे. ढोल नगाड़े के साथ अजय राय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. अध्यक्ष के स्वागत में पार्टी कार्यालय के आसपास कांग्रेसी झंडों की झालर लगाई गई है.
पार्टी के तमाम पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय में मौजूद हैं. नए कांग्रेस अध्यक्ष को पाकर कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदल है. कांग्रेस हाई कमान का यह निर्णय कई मायनों में अहम माना जा रहा है.









