निक्की हेली ने अमेरिका को किया आगाह, चीन धाक जमाए रखने के लिए कर रहा है ये बड़ी तैयारी !

निक्की हेली ने अमेरिका को चेताया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चीन,अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है.

डिजिटल डेस्क- दुनिया में बहुत सारे देश हैं पर जब बात सुपर पॉवर की होती है. तो सिर्फ दो ही नाम आते है. पहला अमेरिका और दूसरा चीन…दोनों ही देश व्यापार,टेक्नोलॉजी सहित कई क्षेत्रों में खुद को धुरंधर मानते है. पर दोनों देशों के बीच अक्सर खींचातानी की स्थिति बनी रहती है. जहां एक तरफ चीन की विस्तारवादी नीति अन्तर्राष्ट्रीय तौर पर कई देशों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. वहीं अपने अलग रवैए और लोकतांत्रिक नेचर को लेकर अमेरिका अक्सर ही सुर्खियों में रहता है.

लेकिन हाल ही में निक्की हेली ने चौंकाने वाला दावा दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये निक्की हेली कौन है. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निक्की हेली अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दावेदार है. और रिपब्लिकन पार्टी की मेंबर है.

निक्की हेली ने अमेरिका को चेताया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चीन,अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है. और वो सालों से अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है. इसीलिए चीन अपनी सैन्य शक्ति को भी बढ़ा रहा है.

निक्की हेली ने कहा कि चीन कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अमेरिका से आगे निकल रहा है.निक्की ने चीन को अमेरिका के लिए खतरे की घंटी बताया.

निक्की हेली ने आगे अपने दावे में ये भी कहा कि चीन महज एशियाई दिग्गज होने से कहीं ज्यादा अमेरिका का दुश्मन भी है. इसी के साथ उन्होंने चीन के साथ व्यापार संबंधों को भी सीमित रखने का प्रस्ताव भी रखा है. विदेशी खतरे की बात करें तो सबसे ज्यादा खतरनाक चीन से ही है.

Related Articles

Back to top button